एंटोनियो ग्राम्शी और इटली का फ़ासीवाद
हम सब ने फ़ासीवाद के बारे में बहुत सुना है पर इस हिंसात्मक विचारधारा की शुरुआत कहाँ हुई, कैसे हुई और किसने की, यह जानना ज़रूरी है, खास कर दुनिया भर में बढ़ते फ़ासीवादी प्रभाव के आज के दौर में। पर उससे भी महत्वपूर्ण है उन लोगों के बारे में जानना जो इतिहास में ना केवल फ़ासीवादी राजनीति के सबसे पहले विरोधी रहे पर साथ ही जिन्होंने इसके लिए बहुत भारी कीमत भी चुकाई। हमारे इस वीडियो में देखें ऐसे ही एक क्रांतिकारी, एंटोनियो ग्राम्शी की कहानी जो फ़ासीवादी विरोधी राजनीति के लिए आज तक एक प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।
