ईरान की क्रान्ति (1979)- विवरण और विश्लेषण
ईरान में 1979 में आई क्रांति ने ना केवल 53 साल से चली आ रही पहलावी राजशाही का अंत किया बल्कि ईरान में 2000 साल से भी ज़्यादा पुरानी राजशाही के दौर का अंत भी किया। इस क्रांति के दौरान ईरान के नए स्वरूप के दिशा-निर्धारण के लिए धार्मिक, उदारवादी और मार्क्सिस्ट मूल्यों और राजनीति के बीच एक कड़ा संघर्ष भी छिड़ा जिसके बाद एक नया ईरानी गणतंत्र उभर कर सामने आया जिसके सुप्रीम लीडर आयतोला खोमेनी बन कर उभरे। इस संघर्ष में इन तीनों ही राजनीतिक धड़ों के बीच यानि इस्लामी पंथ जो कि ईरान में काफ़ी हावी था, एक उदारवादी सरकार और एक उग्रवादी बुद्धिजीवी वर्ग के बीच लगातार पावर बैलेंस यानि शक्ति का संतुलन और समाज के मूल्य और सिद्धांत बदलते गए। इस वीडियो में प्रस्तुत है ईरान की क्रांति के विवरण के साथ ही इस ऐतिहासिक घटना के पहले के इतिहास और इसके ठीक बाद के राजनीतिक समीकरणों का एक विश्लेषण। इस वीडियो में प्रस्तुत जानकारी का मुख्य स्त्रोत है प्रमुख इतिहासकार एरवान्ड अब्राहमियन की किताब #RadicalIslam: #IranianMojahedin (1989).
